मौषम

पहाड़ो में बर्फ़बारी brfbari

क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड में ठंड बढ़ गई है। सोमवार को पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी व बारिश से मैदानी इलाकों में चली शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। मैदानी इलाकों में हुई बूंदाबांदी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खूब बर्फबारी हुई। जबकि देहरादून जनपद के चकराता और मसूरी में भी सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई। बदरीनाथ में न्यूनतम तापमान -8 और अधिकतम -3 डिग्री रहा। नीति घाटी में अधिकतम -11 और न्यूनतम -6 डिग्री, गंगोत्री में -19 तो केदारनाथ में -11 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button