उत्तराखंड में जल्द ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो जाएगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर इसके संकेत दिए हैं। नए साल के पहले दिन उन्होंने एक्स पर इस बाबत पोस्ट लिखी है।
सीएम धामी ने लिखा, देवभूमि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से हम प्रदेश में नागरिकों को समान अधिकार देने के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द लागू करने जा रहे हैं, यह कानून न केवल समानता को बढ़ावा देगा बल्कि देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा।


