राजनीति

निकाय चुनावों में आएंगे भाजपा के स्टार प्रचारक

­

निकाय चुनावों में आएंगे भाजपा के स्टार प्रचारक

देहरादून।

भारतीय जनता पार्टी जल्द ही निकाय चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने जा रही है। पार्टी संगठन की ओर से इसके लिए सभी जिलों से पसंदीदा नेताओं के नाम मांगे गए हैं।
विदित है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में भाजपा बड़े स्तर पर स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारती है। उसी तर्ज पर निकाय चुनावों में भी स्टार प्रचारकों का प्रयोग किया जाएगा। भाजपा सूत्रों ने बताया कि इसके लिए सभी जिला अध्यक्षों से अपने अपने क्षेत्र के लिए बाहर से बुलाए जाने वाले नेताओं के नाम देने को कहा गया है। दरअसल भाजपा निकाय की अधिकांश सीटों पर जीतने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर सम्मेलन, रोड शो और रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने राज्य के सभी बड़े नेताओं को चुनाव के लिए समन्वयक की भी जिम्मेदारी दी है। इसके बाद अब मतदाताओं में गहरी पैठ रखने वाले राज्य से बाहर के कई नेताओं को बुलाने की रणनीति पर भी काम किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शनिवार को कहा कि पार्टी निकाय चुनावों में जीत के लिए तय रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सभी चुनाव महत्वपूर्ण होते हैं और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी हर चुनाव में जीत दर्ज करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button