ऋषिकेश। नगर निगम मेयर पद पर एक बार फिर भाजपा ने परचम लहरा दिया। पार्टी के उम्मीदवार शंभू पासवान ने 23,998 मतों से जीत हासिल की। जबकि, दूसरे नंबर पर निर्दलीय दिनेश चंद्र ‘मास्टर’ ने 20,980 मतों पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जाटव ने 11,955 वोट ही हासिल कर पाए। चौथे यूकेडी के प्रत्याशी महेंद्र सिंह को महज 758 मत ही प्राप्त हुए हैं। नोटा पर भी 301 लोगों ने मुहर लगाई। इसमें कुछ वोट निरस्त भी हुए। ऋषिकेश में 23 जनवरी को कुल मतदान 60,251 हुआ था। रिटर्निंग अफसर केके मिश्रा ने रात करीब डेढ़ बजे ऋषिकेश मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी शंभू पासवान को निर्वाचित घोषित किया।
0 0 Less than a minute