दिल्ली में मिली जीत पर भाजपा मुख्यालय में मनाया गया जश्न,
देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली के विधानसभा चुनावों में भाजपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी से जीत मिली है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली का विकास डबल इंजन सरकार में तेजी से होगा। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को खिलाई जलेबी
दिल्ली चुनावों में मिली बंपर जीत के बाद शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इन नतीजों को प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी की जीत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने संकल्प पत्र में किए सभी वादों को पूरा करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 साल बाद देश की राजधानी से गैर भाजपा सरकारों की विदाई हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि पार्टी संकल्प पत्र में जो भी बातें कहती है उन्हें पूरा जरूर करती है। उन्होंने कहा कि आप की सरकार ने दिल्ली के लोगों के विश्वास को छलने का काम कर दिल्ली को सबसे प्रदूषित राजधानी बनाने का काम किया है। उन्होंने इस जीत के लिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को बधाई दी।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में मिली जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग का इस जीत में योगदान रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, मनवीर चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।