आतंक

पाकिस्तानी अधिकारी ने किया गला काटने का इशारा

पहलगाम हमले के विरोध में 500 से ज्यादा ब्रिटिश हिंदुओं ने लंदन में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और प्लेकार्ड पकड़े हुए थे और प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे थे और पहलगाम पीड़ितों के लिए न्याय की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए और पाकिस्तान पर आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप लगाया। इस दौरान लंदन में पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी सेना के कर्नल तैमूर राहत ने उच्चायोग की बालकनी से भारतीय प्रदर्शनकारियों को सार्वजनिक तौर पर गला काटने का इशारा किया। कर्नल राहत पाकिस्तानी उच्चायोग में सेना और वायु सलाहकार के रूप में काम कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button