देहरादून में आयोजित ‘शहर से संवाद’ कार्यक्रम के दौरान राज्य के नगर निकायों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास, नगरीय योजनाओं की प्रगति और जन-सुविधाओं के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर शहरी विकास विभाग द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता हेतु तैयार तीन वेब पोर्टल भी लॉन्च किए।
निकायों के विकास को गति देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार से टाइड फंड को अनटाइड करने का अनुरोध किया जाएगा। सभी नगर निकायों को कंप्यूटराइज्ड, नगर निकायों में वेंडिंग जोन बनाने के साथ ही स्थानीय भाइयों और बहनों को प्रशिक्षित कर हाईटेक हेयर सैलून व पार्लर स्थापित किए जाएंगे।
जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों को नीति-निर्माण में प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे योजनाएं अधिक जनोपयोगी और प्रभावी बन सकें। हमारी सरकार नगर निकायों को न केवल प्रशासनिक रूप से सशक्त बना रही है बल्कि उन्हें वित्तीय संसाधनों और तकनीकी सहयोग भी प्रदान कर रही है जिससे शहरी विकास योजनाएं तेज़ी से धरातल पर उतरें।