बहराइच,
घटना कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली वन रेंज की है। क्षेत्र के अयोध्यापुरवा निवासी जाहिरा (40) बच्चों के साथ छत पर सो रही थी। आधी रात करीब 1.30 बजे तेंदुए की दस्तक हुई। उसने महिला पर हमला कर दिया। चीख सुनकर बच्चे भी जग गए। उन्होंने मां को बचाने का प्रयास किया। लेकिन, तेंदुए ने पलक झपकते ही जाहिरा की गर्दन दबोचकर छत से खेत में छलांग लगा दी। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तंदुआ महिला क़ो छोड़ जंगल की और भाग गया, तब तक महिला की मौत हो गई थी