रुद्रनाथ ट्रैक पर रास्ता भटके 6 युवकों का थाना गोपेश्वर पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू।
दिनांक 24 मई 2025 की रात्रि लगभग 11:50 बजे थाना गोपेश्वर पुलिस को एक सूचना मिली कि रुद्रनाथ ट्रैक पर कुछ यात्री रास्ता भटक गए हैं। पुलिस ने तत्काल एक यात्री से फोन पर संपर्क किया तो उसने बताया कि वे कुल 06 लोग हैं और मंडल से रुद्रनाथ के लिए निकले थे, लेकिन हंस बुग्याल के पास, जो रुद्रनाथ से करीब 2 किलोमीटर पहले है, रास्ता भटक गए हैं।
बात करते-करते यात्री का मोबाइल फोन बंद हो गया। जिसके बाद उससे कोई सम्पर्क नहीं हो पाया। थाना गोपेश्वर पुलिस द्वारा युवकों की सटीक लोकेशन जानने के लिए सर्विलांस सेल की मदद ली, लेकिन फोन बंद होने के कारण उनकी सही स्थिति का पता नहीं चल सका।
जिसके पश्चात थाना गोपेश्वर पुलिस द्वारा थाना स्तर पर एक रेस्क्यू टीम गठित की गयी, किन्तु पैदल मार्ग पर घना जंगल, अंधेरा व मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू प्रारम्भ नहीं किया जा सका। पुलिस टीम द्वारा आज प्रात: स्थानीय क्षेत्र के अनुभवी लोगों को साथ लेकर व्यापक स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लगातार चले सघन सर्च ऑपरेशन के पश्चात दोपहर लगभग दो बजे संयुक्त टीम द्वारा सभी 06 युवकों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया।
नाम पता रेस्क्यू किए गए यात्री-
1-अभिनव उनियाल पुत्र श्री प्रभु लाल उनियाल निवासी-विवेकानंद थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 17 वर्ष।
2-मोहित सहगल पुत्र श्री संदीप सहगल निवासी-रेलवे रोड गंगानगर थाना ऋषिकेश उम्र 21वर्ष।
3-आदित्य बर्थवाल पुत्र श्री कुलदीप सिंह निवासी-पोखरी जिला चमोली उम्र 20 वर्ष।
4-महेश रावत पुत्र श्री विनोद रावत निवासी-जोगीवाला देहरादून उम्र 21 वर्ष।
5-अरुज रावत पुत्र अशोक सिंह निवासी-जोगीवाला देहरादून उम्र 20 वर्ष।
6-रूवम सिंह पुत्र श्री नवीन सिंह निवासी इंदिरा नगर ऋषिकेश उम्र 21 वर्ष।
पुलिस टीम- अ0उ0नि0 सुरेश सिंह, हे0कॉ0 जसवंत, कॉ0 दीपक हो0गा0 रामानन्द।