गुनियाल गांव, देहरादून से प्रदेश में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ करते हुएमुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया एवं किसान भाई-बहनों से संवाद किया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिकों से विभिन्न कृषि तकनीकों के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के कुशल नेतृत्व में प्रारंभ किए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अन्नदाताओं को जलवायु और भूमि की प्रकृति के अनुसार उन्नत फसल चयन, मृदा परीक्षण और कृषि नवाचारों से जोड़ना है। यह अभियान किसानों को आधुनिक तकनीक से लैस कर उन्हें बदलते मौसम और वैश्विक चुनौतियों के अनुरूप तैयार करने का प्रयास है।
प्रदेश के 95 विकासखंडों, 670 न्याय पंचायतों और 11,440 गांवों में यह अभियान पहुंचेगा, जहां संवाद, प्रशिक्षण और जागरूकता के माध्यम से किसानों को सशक्त किया जाएगा। यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि “विकसित भारत” के लक्ष्य की ओर उठाया गया ठोस कदम है। प्रदेश में हमारी सरकार द्वारा कृषकों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिनसे किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।