क्राइम

हुड़दंग मचाते दो युवक गिरफ्तार

नन्दानगर पुलिस की ‘ऑपरेशन लगाम’ के तहत कार्यवाही: सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाते दो युवक गिरफ्तार

नन्दानगर पुलिस ने ‘ऑपरेशन लगाम’ के तहत अपनी कड़ी कार्यवाही जारी रखते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
नन्दन सिंह नेगी उम्र 25 वर्ष, पुत्र वीर सिंह नेगी, ग्राम कनोल और विजय सिंह नेगी उम्र 24 वर्ष पुत्र मदन सिंह नेगी निवासी आला दोनों युवक शराब के नशे में धुत होकर सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित कर रहे थे और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे थे। स्थानीय लोगों की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए नन्दानगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। इन दोनों के खिलाफ पुलिस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है।

यह कार्यवाही ‘ऑपरेशन लगाम’ का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, सार्वजनिक उपद्रव और अपराध पर अंकुश लगाना है। नन्दानगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा जो सार्वजनिक शांति भंग करने या कानून का उल्लंघन करने का प्रयास करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button