चारधाम

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैली ब्रिज का कार्य हुआ पूरा

ओजरी के पास बाधित यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैली ब्रिज का कार्य पूर्ण हो गया है, हाईवे को यातायात हेतु सुचारु कर दिया गया है। बीते 28-29 जून 2025 की रात्रि में अतिवृष्टि/भू-स्खलन से स्थान ओजरी के पास यमुनोत्री हाईवे का कुछ हिस्सा वाश आउट हो गया था, जिससे यमुनोत्री हाईवे पर यातायात का आवगमन बन्द हो गया था। NH की मशीनरी द्वारा दिन-रात कार्य करते हुये वहां पर वैली ब्रिज का निर्माण कर हाईवे को सुचारु कर दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button