सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो
कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर हुई लड़ाई में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर दिया है। बताते चलें कि नगर निगम श्रीनगर के पास मुस्लिम समुदाय के एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद लेकर लड़ाई हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लात घुसे के साथ ही खूब डंडे भी बरसे। नर्सरी रोड़ पर लडाई होने पर मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लड़ाई में परिवार की महिलाएं भी शामिल रही। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गये। बताया कि मामले में मौ. हमीद पुत्र स्व. जहूर अहमद, रजवान पुत्र शमीम अहमद, मौ. शाहिद पुत्र स्व. जहूर अहमद और यूनुस पुत्र स्व. जहूर, निवासी नर्सरी रोड़ श्रीनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बताया कि मामले में अन्य लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
0 1 1 minute read