देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में “फेथ एंड फ्यूचर : इंटीग्रेटिंग एआई विद स्पिरिचुअलिटी” विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष श्री Om Birla के साथ मुख्यमंत्री धामी ने सम्मिलित होकर उपस्थित विशेषज्ञों और छात्रों को संबोधित किया।
आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) केवल तकनीकी क्रांति नहीं, बल्कि मानव जीवन की दिशा और दशा बदलने वाली शक्ति है। स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा प्रबंधन, कृषि, पर्यावरण संरक्षण और गुड गवर्नेंस जैसे अनेक क्षेत्रों में एआई अभूतपूर्व गति और प्रोडक्टिविटी ला रहा है।
प्रदेश में भी जनकल्याणकारी योजनाओं की बेहतर मॉनिटरिंग, त्वरित निस्तारण और सेवाओं की सहज उपलब्धता के लिए एआई का उपयोग तेजी से बढ़ाया जा रहा है।

