आपदा

नन्दानगर मे बादल फटा

🛑नन्दानगर अपडेट 🛑

रात्रि में जनपद चमोली के नंदानगर क्षेत्र अंतर्गत कुंतरी एवं धुर्मा गाँव में अचानक हुई अतिवृष्टि से जन-धन को भारी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार कुछ ग्रामीण लापता बताए जा रहे हैं।

👉 घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं।
👉 डीएम एवं एसपी चमोली घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं और लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
👉 नंदप्रयाग–नंदानगर मार्ग कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है, जिसे खोलने के लिए प्रयास तेज़ किए जा रहे हैं।

📢 चमोली पुलिस आमजन से अपील करती है कि धैर्य बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना/अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन व पुलिस पूरी तत्परता से राहत व बचाव कार्य में जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button