दुर्घटना

भालू के हमले में पति की दर्दनाक मौत

भालू ने किया पति पत्नी पर हमला
हमले में पति की दर्दनाक मौत।

चमोली जिले में भालुओं के हमले फिर बढ़ गये हैं। गुरुवार को चमोली जिले आ सुदूर वर्ती गाँव डुमक में भालुओं ने एक दम्पत्ति पर तब हमला कर दिया। जब वह सुबह अपने मवेशियों के लिए जंगल में घास लेने गये थे। तभी अचानक भालुओं ने डुमक गाँव के सुरेन्द्र सिंह और उनकी पत्नी लीला देवी पर अचानक हमला कर दिया। भालुओं के हमले में सुंदर सिंह की मौत हो गई। और उनकी पत्नी लीला देवी गम्भीर रूप से घायल हो गईं। घायल लीला देवी को ऐयर एम्बुलेंस से हायर सेंटर उपचार के लिए भेजा गया है।
डुमक गांव की ग्राम प्रधान यमुना देवी ने बताया डुमक गांव से गुरुवार सुबह यह घटना हुई। जब तक गांव के दंपती सुंदर सिंह और उनकी पत्नी लीला देवी रोज़ की तरह घास लेने जंगल गए थे। तभी अचानक भालू ने पहले लीला देवी पर हमला कर किया।
भालू के हमले से पत्नी की चीख सुनकर सुंदर सिंह भालू से भिड़ने की कोशिश की, ताकि किसी तरह पत्नी की जान बचा सकें। लेकिन भालू ने उन पर बुरी तरह हमला कर दिया । भालू के जान लेवा हमले से सुंदर सिंह और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल लीला देवी को ग्रामीणों की मदद से किसी तरह भालू के चंगुल से छुड़ाया गया। घटना की सूचना पर पहुँचे राजस्व उपनिरीक्षक और वन विभाग की टीम ने राहत-बचाव कार्य किया। प्राथमिक उपचार के बाद लीला देवी को हेलिकॉप्टर के माध्यम से ऋषिकेश एम्स भेजा गया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

गांव में इस दर्दनाक घटना के बाद शोक की लहर है। ग्रामीणों की आँखें नम हैं, हर कोई सुंदर सिंह की उस वीरता को याद कर रहा है, जिन्होंने अपनी पत्नी की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवा दी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भालू की गतिविधियों पर चिंता जताते हुए वन विभाग से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button