चारधाम

यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकालीन 06 माह के लिए हुये बन्द

विधि-विधान व पूजा-अर्चना के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकालीन 06 माह के लिए हुये बन्द।

माँ यमुना जी के उद्गम स्थल स्थित उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध धाम यमुनोत्री के कपाट आज 23.10.2025 को भाईदूज के पावन पर्व में अपराह्न 12 बजकर 30 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए ।
पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ यमुनोत्री से पतित पावनी मां यमुना की डोली ढोल-दमाऊ व सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच शनिदेव महाराज की अगुवाई में शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमट्ठ) गांव के लिए रवाना हुई।

शीतकाल में श्रद्धालु मां यमुना जी के दर्शन व पूजा-अर्चना शीतकालीन प्रवास खरसाली स्थित यमुना मंदिर में कर सकेगें।

उत्तरकाशी पुलिस आप सभी की कुशल एवं सुरक्षित यात्रा हेतु प्रतिबद्ध है, अगले वर्ष श्री यमुनोत्री एव गंगोत्री धाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करती है।
#CharDhamYatra2025 #yamunotridham

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button