मौषम

मौसम विज्ञान विभाग, बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 26, 27, 28, 29 और 30 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

◙ पश्चिम भारत
मौसम विभाग के अनुसार मौसम की करवट का असर पश्चिम भारत में देखने को मिलेगा। इससे 26, 27, 28, 29 और 30 अक्टूबर को महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश, आंधी और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

◙ पूर्वी और मध्य भारत
26-30 अक्टूबर तक पूर्वी और मध्य भारत में भी मौसम की करवट का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में कई जगह रुक-रूककर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश, आंधी और बिजली गरजने की भी संभावना है।
उत्तरीपूर्व के कई राज्यों में भी मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में कई जगह 26, 27, 28, 29 और 30 अक्टूबर भारी बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में इस दौरान धीमी बारिश और बिजली गरजने का भी पूर्वानुमान है।

◙ दक्षिण भारत
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार दक्षिण भारत में भी मौसम की करवट का असर दिखेगा। ऐसे में अगले 5 दिन केरल, कर्नाटक, यनम, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में कई जगह जमकर बादल बरसने का अलर्ट है। इस दौरान कई जगह 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button