💥 प्रेमिका के मंगेतर ने अपने भाई के साथ मिलकर रचा खूनी साज़िश का खेल, पुलिस ने खोला रहस्य
🚔 “आश मोहम्मद हत्याकांड” का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
⚖ रिश्ते में अड़चन बनना पड़ा महँगा, जान गंवा कर देनी पड़ी क़ीमत
📱 इंस्टाग्राम पर बुलावा भेज कर रची गई हत्या की साजिश
👮♂ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हत्याकांड का खुलासा, आरोपी के पास से बरामद हुआ मोबाइल, खून सनी कमीज़ और वारदाती हथियार
रामपुर कोतवाली गंगनहर निवासी मौ0 इसरार द्वारा तहरीर दी गई कि “मेरा पुत्र आश मौहम्मद दिनाक 26/10/2025 समय लगभग 7 बजे के करीब घर से खाना खा कर व अपना मोबाईल साथ लेकर बाहर गया था।
एक बार बात होने के बाद दोबारा कॉल की तो फोन की घंटी बजी किन्तु फोन नही उठा। तलाश कर कॉल मिलाने पर फोन बन्द आ रहा था।
अगले दिन पता चला की बेटे को अस्तग नाम के युवक ने फोन कर बुलाया गया था और फिर अपने साथियो के साथ मिलकर गन्ने के खेत में ले जाकर गला रेत उसकी हत्या कर दी।
प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली गंगनहर में मु0अ0स0 537/2025 धारा 103(1) BNS पजीकृत किया गया। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर प्रकरण के खुलासे एवं आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित की गई।
लगातार प्रयास कर रही पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि नामजद हत्यारोपी इंतजार उर्फ अस्तग भागने की फिराक में है और रेलवे स्टेशन रूड़की की ओर आने वाला है।
सूचना पर जाल बिछाते हुए पुलिस टीम ने इंतजार उर्फ अस्तग को रेलवे स्टेशन रूड़की के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाईल फोन, छुरी तथा घटना के समय आरोपी द्वारा पहनी हुई खून से सनी कमीज के साथ दबोचा।
आरोपी ने पूछताछ में बताया गया कि उसका अपनी पसंद की लड़की से रिश्ता तय हो गया था।
इस बीच मंगेतर का किसी युवक से प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिलने पर अस्तग ने उससे बात की तो मंगेतर ने बताया कि उसका अब आशु नामक युवक से कोई संबंध नही है। हत्यारोपी ने अपनी मंगेतर को नया मोबाइल और सिम देने के बाद उसपर तथा कथित प्रेमी पर भी नजर रखनी शुरु की थी।
इस बीच हत्यारोपी व मृतक का मिलना हुआ तो मृतक ने कुछ खास बात करने की बात कही तो दोनों की इंस्टाग्राम पर बात होने लगी।
दिनांक-26.10.2025 को हत्यारोपी ने रात के वक्त मृतक को इंस्टाग्राम पर कॉल कर गाँव में डांडी मे मन्दिर के पास मिलने को बुलाया। दोनों ने वहाँ पर बैठकर पहले सुल्फा पीया और नशा होने के बाद जब दोनों के बीच बातचीत शुरु हुई तो मृतक ने हत्यारोपी को रिश्ता तोड़ने या फिर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।
जिसपर दोनों के बीच गुत्थम गुत्था हुई तो हत्यारोपी ने अपने पास रखा चाकू निकाल मृतक के गले मे लगा दिया और अपने भाई को मौके पर बुलाकर गला घोंटकर मृतक की हत्या कर दी।
इसके बाद लाश को गन्ने के खेत मे ले जाकर चाकू से गला रेत दिया।
मामले में फरार चल रहे अस्तग के भाई की तलाश में भी पुलिस टीम सरगर्मी से जुटी हुई है।
🚫 नाम पता आरोपित
इंतज़ार उर्फ अस्तग पुत्र श्री मुमताज, निवासी ग्राम रामपुर, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार (उम्र 20 वर्ष)