मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में आयोजित ‘देवभूमि रजत उत्सव’ में देवतुल्य जनता को संबोधित कर लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। यह उत्सव उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और जनशक्ति का अद्भुत संगम है, जो हमारी पहचान और आस्था को सशक्त करता है।
पिछले 25 वर्षों में उत्तराखंड ने सशक्त राज्य निर्माण की यात्रा तय की है। राज्य आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान तथा श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ था, आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प के अनुरूप हम विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
इस अवसर पर रानीपुर क्षेत्र से विधायक श्री Adesh Chauhan , दायित्वधारी श्री Vinay Kumar Ruhella , श्री सुनील सैनी , श्री श्यामवीर सैनी जी, श्री शोभाराम प्रजापति , श्री ओमप्रकाश जमदग्नि जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री Swami Yatishwaranand उपस्थित रहे।

