टिहरी,
डीएम टिहरी नितिका खण्डेलवाल ने नैनबाग क्षेत्र के गांव पांव में नारायणी नक्षत्र पौधशाला का निरीक्षण किया। इस पौधशाला में कुंदन सिंह पंवार ने कीवी, आड़ू, पुलम, खूमानी के साथ नई पुरानी प्रजाति के आम, वॉल्नट, सेब आदि लगाये हैं। उन्होंने पुलम की ग्रीनगेज, रेडब्यूट आदि विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में उन्होंने सेब को हटाकर खूमानी की रंगीन प्रजाति को तकनीकी रूप से लगाया है। नैनबाग के समीप कैंपटी और मंसूरी बाजार में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को फोकस करते हुए फलों की विभिन्न प्रजातियों को लगाया जा रहा रहा। कुंदन सिंह पंवार के पुत्र राहुल पंवार ने बताया कि उन्होंने हॉर्टिकल्चर में पंतनगर से बीएससी किया है और अब गांव में रहकर ही स्वरोजगार को अपनाते हुए बागवानी को टूरिज्म से जोड़ने में अपने परिवार के साथ मदद कर रहे हैं। डीएम ने पंवार के प्रयासों को सराहते हुए बागवानी को मजबूती प्रदान करने की अपील की।
