महोत्सव

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव आयोजित

उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में युवाओं को संबोधित किया। इस दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में शुरू की गई “फिट इंडिया” मुहिम को आगे बढ़ाते हुए साइकिलिंग कर युवाओं को स्वस्थ शरीर के प्रति जागरूक करने के साथ ही उत्तराखंड स्पोर्ट्सटैक हैकथन का शुभारंभ भी किया। हमारी सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु प्रशिक्षण के साथ ही तकनीकी ज्ञान और आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है।

यह प्रदेश सरकार के सुनियोजित प्रयासों का ही परिणाम है कि पिछले साढ़े चार साल में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है जो पिछली सरकारों की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। इसके साथ ही खेलों के क्षेत्र में भी युवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में विश्व स्तरीय खेल अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है।

कल बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा रचित वंदे मातरम् को 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। यह हम सभी के लिए गौरव, गर्व और राष्ट्रीय चेतना का अवसर है। आइए, इस अमर स्वर को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प लें। इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद श्री Naresh Bansal जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती Rekha Arya जी उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button