महोत्सव

जन वन महोत्सव आयोजित

रामनगर, नैनीताल में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयन्ती के अवसर पर आयोजित ‘जन वन महोत्सव’ में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूली छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टरों और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के पर्यावरण संतुलन और सतत विकास के संकल्प से प्रेरणा लेते हुए उत्तराखंड इकोलॉजी, इकोनॉमी और टेक्नोलॉजी के समन्वय के साथ आगे बढ़ रहा है। राज्य में वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने हेतु आधुनिक तकनीक और नवाचारों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री यंग इकोप्रेन्योर योजना अब धरातल पर उतर रही है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को नेचर गाइड, ड्रोन पायलट, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर, इको-टूरिज्म और वन्यजीव पर्यटन आधारित कौशल उद्यमों से जोड़ा जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार सृजन भी सुनिश्चित हो रहा है। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Subodh Uniyal जी, माननीय विधायक श्री Diwan Singh Bisht जी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button