राजमिस्त्री हत्याकांड प्रकरण से Haridwar Police ने उठाया पर्दा
♦ठेकेदार से मिली इनामी राशि के बंटवारे में गई राजमिस्त्री की जान
♦₹500 के बंटवारे में राजमिस्त्री व लेवर के बीच हुआ था विवाद
एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने एक राजमिस्त्री की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मृतक राजमिस्त्री व आरोपी मजदूर साथ में काम करते थे घटना वाले दिन ठेकेदार से इनाम में मिले ₹500 रुपये के बंटवारे को लेकर दोनों झगड़ा हो गया जिसमें राजमिस्त्री की जान चली गई।
♦विवरण आरोपी-
सतेन्द्र पुत्र सोहनवीर निवासी ग्राम खटकी थाना परिक्षितगढ जिला मेरठ उ0प्र0 हाल पता हरिहर चौक के पास सप्तऋषि को0नगर हरिद्वार उम्र 61 वर्ष