मुख्यमंत्री धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर (देहरादून) में आयोजित 28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे वन अधिकारियों एवं खिलाड़ियों का देवभूमि उत्तराखंड पधारने पर स्वागत किया। देवभूमि में हो रहे इस आयोजन के लिए प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi एवं केंद्रीय मंत्री श्री Bhupender Yadav का हार्दिक आभार।
उत्तराखंड ने हाल ही में संपन्न 38वें राष्ट्रीय खेलों को ‘ग्रीन गेम्स’ थीम पर आयोजित किया, जहाँ सभी सामग्री ई-वेस्ट और रिसाइकल्ड मटेरियल से तैयार की गई। 2.77 हेक्टेयर भूमि पर विकसित ‘खेल वन’ में पदक विजेताओं के नाम पर 1600 से अधिक रुद्राक्ष वृक्ष रोपे गए हैं, जो खेल उत्कृष्टता और हरित चेतना का प्रतीक है।
प्रदेश में सीएम यंग ईको-प्रिन्योर योजना के तहत युवाओं को नेचर गाइड, ड्रोन पायलट, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर, ट्रेकिंग गाइड और इको-टूरिज्म उद्यमी के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Subodh Uniyal, माननीय राज्यसभा सांसद श्री Naresh Bansal एवं Dr. Kalpana सैनी, विधायक श्री Umesh Sharma Kau , श्री Khajan Dass एवं श्रीमती Savita Harbans Kapoor समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।



