चारधाम

SP उत्तरकाशी द्वारा खरसाली पहुंचकर शीतकालीन यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

SP उत्तरकाशी द्वारा खरसाली पहुंचकर शीतकालीन यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा आज 16 नवंबर 2025 को मां यमुना जी के शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) पहुंचकर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग तथा शीतकालीन यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया गया। खरसाली में स्थित मां यमुना जी के मन्दिर में पूजा-अर्चना एवं दर्शन करने के उपरांत तीर्थ पुरोहितों के साथ शीतकालीन यात्रा एवं आगामी चारधाम यात्रा-2026 के सम्बन्ध में चर्चा-परिचर्चा तथा पूर्व की यात्राओं का फीडबैक लिया गया। शीतकालीन यात्रा तथा मन्दिर सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिये गये।

यमुना वैली के बडकोट में उनके द्वारा पुलिस के ‘विशेष सत्यापन अभियान’ की समीक्षा करते हुये बाहरी प्रान्तों से जनपद में निवासरत व्यक्तियों, किरायेदार, घरेलू नौकर, मजदूर, फड़-फेरी व रेडी-ठेली लगाने वाले के शत्-प्रतिशत पुलिस सत्यापन करने के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश व हिदायतें दी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button