शिलान्यास -लोकार्पण

तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल के लोकार्पण

उत्तराखंड आश्रम पुष्कर (अजमेर), राजस्थान में अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला (आश्रम) तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल के लोकार्पण के साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने आश्रम की स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर आश्रम निर्माण में सहयोग करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया। सृष्टि के मूल सिद्धांतों का प्रतीक तीर्थराज पुष्कर आध्यात्मिक साधना का एक वैश्विक केंद्र है। यह पावन भूमि आज भी अध्यात्म, शांति और दिव्यता की अनंत ध्वनि से आलोकित है।

हमारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन पूरे देश-दुनिया में उत्तराखंड की संस्कृति, लोकपरंपराओं और पहाड़ी अस्मिता के सच्चे ब्रांड एंबेसडर हैं। यह धर्मशाला आगामी समय में तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं का विस्तार करेगी तथा उत्तराखंड और राजस्थान के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक व सामाजिक संबंधों को और अधिक दृढ़ करेगी।

इस अवसर पर राजस्थान सरकार में  कैबिनेट मंत्री श्री Suresh Singh Rawat , राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओमकार सिंह लखावत ,  विधायक श्री Kuldeep Dhankar  भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button