हल्द्वानी, नैनीताल में आयोजित सहकारिता मेले मुख्यमंत्री में विभिन्न विभागों, मातृशक्ति द्वारा लगाए स्टॉलों का अवलोकन करने के साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को चेक वितरित किए। इस अवसर पर लोक गायक गिरीश बर्गली जी के गीत देवीधुरा का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में मातृशक्ति से मिले स्नेह व आशीर्वाद से हृदय अभिभूत है।
आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी के मार्गदर्शन में आज सहकारिता आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास का प्रतीक बन गया है। “सहकारिता आंदोलन राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है, जिससे प्रदेश के किसान, युवा और महिलाएँ आत्मनिर्भर बन रही हैं। आज प्रदेश की सभी 671 सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण हो चुका है। राज्य की 24 समितियाँ जन औषधि केंद्र के रूप में कार्य कर रही हैं, जिनसे ग्रामीण जनता को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ मिल रही हैं। 640 समितियों को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया गया है।
इस अवसर पर माननीय लोकसभा सांसद श्री Ajay भट्ट, विधायक श्री Diwan Singh Bisht जी, श्री Ram Singh Kaira जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल जी, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री प्रताप बिष्ट जी भी उपस्थित रहे।



