उत्तरकाशी पुलिस द्वारा विभिन्न गांवो में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को नशा, साइबर व सडक सुरक्षा के प्रति किया जागरुक।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के दिशा-निर्देशन में चलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान के क्रम में उत्तरकाशी पुलिस की टीमों द्वारा थाना बडकोट, पुरोला, धरासू व हर्षिल क्षेत्र मे कोटी(राजगढी), मठ(पुरोला), श्रीकोट, द्वारीखाल(धरासू) तथा बगोरी(हर्षिल) गांव में ‘पुलिस की चौपाल’ लगाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर, महिला अपराध, सड़क सुरक्षा आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया, गांव के वयोवृद्ध/वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम पुछते हुये पुलिस सुरक्षा/सहायता का भरोसा दिया गया।

