क्राइम

चरस के साथ एक शातिर तस्कर कार सहित गिरफ्तार

2.009 #किलोग्राम #अवैध #चरस के #साथ #एक #शातिर #तस्कर #कार #सहित #गिरफ्तार।

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य को ड्रग्स-मुक्त किए जाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर महोदय के पर्यवेक्षण में थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा दिनांक 26/12/2025 की देर रात्रि रूटीन वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर चरस तस्कर को 2.009 किलोग्राम अवैध चरस के साथ कार सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की गई है।

🔶 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
थाना देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक KIA SONET कार संख्या UK07HF-9684 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 2.009 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसे अभियुक्त द्वारा बेचने हेतु परिवहन किया जा रहा था।

🔶 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम – श्रवण कुमार
पिता का नाम – ओमप्रकाश
निवासी – ग्राम चन्दौक, पोस्ट चंदक, थाना नांगल, जिला बिजनौर
उम्र – 29 वर्ष

🔶 पूछताछ में खुलासा
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह लगभग तीन-चार वर्ष पूर्व उत्तरकाशी जनपद के कमद क्षेत्र में जिओ कंपनी की लाइन बिछाने के कार्य हेतु गया था। इस दौरान वह चरस का सेवन करने का आदी हो गया और वहीं उसकी पहचान कमद क्षेत्र निवासी भरत नामक व्यक्ति से हुई, जो चरस बेचने का कार्य करता है।

🔶 ठेकेदारी के कार्य में आर्थिक नुकसान होने के बाद अभियुक्त ने मोटी कमाई के लालच में आकर भरत से कई बार चरस लेकर उसकी बिक्री करना शुरू कर दिया। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह पार्टनरशिप में कार्य कर रहा था तथा एक JCB मशीन को रेलवे प्रोजेक्ट में लगाने संबंधी बातचीत हेतु देवप्रयाग आया था। इसी दौरान वह साथ लाई गई चरस को रुड़की में बेचने ले जा रहा था, तभी वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

🔶 पूछताछ में अभियुक्त द्वारा चरस की खरीद-फरोख्त को लेकर अन्य व्यक्तियों से संपर्क होने की जानकारी भी दी गई है, जिसके संबंध में विस्तृत जांच प्रचलित है।

🔶 कानूनी कार्यवाही
थाना देवप्रयाग में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/20/60/27/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त की कार को सीज कर दिया गया है।
अभियुक्त को दिनांक 27/12/2025 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

🔶 पुलिस टीम, थाना देवप्रयाग
1. निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा – प्रभारी निरीक्षक
2. उ0नि0 दीपक लिंगवाल – चौकी प्रभारी तीनधारा
3. अपर उ0नि0 महेंद्र सिंह राणा
4. का0 अजीत चौधरी
5. का0 भूपेंद्र कुमार
6. का0 पवन
7. का0 विवेक भट्ट

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button