मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तराखण्ड विजिलेंस की कार्रवाई निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने हरिद्वार के जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके निजी सहायक (पीए) गौरव शर्मा को ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
0 1 Less than a minute