दुर्घटना

हादसे में मेजर की मौत

चकराता के छावनी क्षेत्र में शनिवार सुबह बंगला नंबर 10 के पास कार के अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले के रोहटा ब्लॉक अंतर्गत घसौली गांव निवासी मेजर शुभम सैनी (27) घायल हो गए। सेवा की एंबुलेंस में उन्हें चकराता स्थित सैनिक अस्पताल में ही भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले जाया जा रहा है। वह टू टू बटालियन के चकराता स्थित मुख्यालय में तैनात थे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9.00 से 9.30 बजे के मध्य उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। सूचना पर सैन्यकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। घायल मेजर को खाई से बाहर निकाला गया। उनके सिर पर पर गंभीर चोटें थी। उन्हें तुरंत उपचार के लिए सैनिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उसके पार्थिव शरीर को रविवार को पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button