मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम–रातीघाट) परियोजना, सैनिटोरियम से अल्मोड़ा मार्ग भवाली बाईपास सड़क तथा शिप्रा नदी पर निर्मित डबल लेन मोटर पुल का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान कार्यस्थल पर श्रमिकों से संवाद किया और शीतकालीन यात्रा का आनंद लेने उत्तराखण्ड पधारे पर्यटकों से भी उनका अनुभव जाना।

अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी यात्रा एवं पर्यटन सीजन से पूर्व बाईपास मार्ग को पूर्ण कर यातायात के लिए सुचारु रूप से खोलना सुनिश्चित किया जाए।

विश्व प्रसिद्ध श्री कैंचीधाम मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन होता है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात सुविधा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसी उद्देश्य से कैंचीधाम बाईपास का निर्माण तीव्र गति से कराया जा रहा है, ताकि वर्षों से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। इन परियोजना के पूर्ण होने पर न केवल कैंचीधाम क्षेत्र को जाम से राहत मिलेगी, बल्कि पहाड़ी जनपदों की ओर जाने वाले यात्रियों को भी एक वैकल्पिक, सुगम और सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button