समारोह

गुरुदेव समाधि मन्दिर–मूर्ति स्थापना महोत्सव

हरिद्वार,

भारत माता मन्दिर-समन्वय सेवा ट्रस्ट एवं भारत माता जनहित ट्रस्ट के अध्यक्ष – श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ अनन्तश्रीविभूषित जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज (“पूज्य आचार्यश्री जी”) के पावन सान्निध्य में ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव श्री स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि जी महाराज की पावन स्मृतियों को सदा जीवित रखने के लिए आयोजित “गुरुदेव समाधि मन्दिर–मूर्ति स्थापना महोत्सव” के प्रथम दिवस के अन्तर्गत “सायंकालीन सांस्कृतिक संध्या” में विश्वप्रसिध्द नृत्यांगना पद्मश्री शोभना नारायण जी एवं समूह द्वारा ‘‘श्रीराम आगमन थीम’’ पर “कत्थक नृत्य” की प्रस्तुति दी गई।

साथ ही, देश के प्रख्यात भजन गायक श्री सुजीत ओझा ने अपनी मधुर स्वरलहरी से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

देवभूमि उत्तराखण्ड के सुदुर अंचल चम्पावत में स्थापित “स्वामी अवधेशानन्द पब्लिक स्कूल” के छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत ही प्रभावी एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई।

इस पावन अवसर पर श्री दंदरौआ धाम सरकार के पीठाधीश श्री रामदास जी महाराज, महामण्डलेश्वर  श्री स्वामी अखिलेश्वरानन्द जी महाराज, महामण्डलेश्वर  स्वामी ललितानन्द गिरि जी महाराज, भारत माता मन्दिर-समन्वय सेवा ट्रस्ट के सचिव श्री आई.डी. शास्त्री, संस्था के वरिष्ठ न्यासीगण सहित अनेक पूज्य सन्तगण, शासन-प्रशासन के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button