समारोह

स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के 8वें दीक्षान्त समारोह सम्पन्न

देहरादून में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के 8वें दीक्षान्त समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री J.P.Nadda  की गरिमामयी उपस्थिति में मेडिकल छात्रों को डिग्री प्रदान करने के साथ ही मेधावी छात्रों को मेडल से पुरस्कृत किया। प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, सशक्त और जन-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आयुष्मान भारत योजना आज असंख्य परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बनकर उनके जीवन में विश्वास और संबल का संचार कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा की प्रधानमंत्री ने बाबा केदार की पावन धरा से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उनके इन प्रेरणादायी शब्दों को साकार करने हेतु हम सतत प्रयासरत हैं। प्रत्येक क्षेत्र में सुनियोजित योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के समग्र, संतुलित और सतत विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री Mahendra Bhatt ,  लोकसभा सांसद श्री Trivendra Singh Rawat जी, कैबिनेट मंत्री Dr Dhan Singh Rawat जी, विधायक श्री Brij Bhushan Gairola जी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button