मुख्य सेवक सदन में आयोजित प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी संवाद कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।
सरकार और संगठन का मजबूत समन्वय ही सुशासन की असली ताकत है। हम सबका दायित्व है कि हर योजना का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचे। जनसमस्याओं का त्वरित समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए निरंतर संवाद, जमीनी फीडबैक और सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।
इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष श्री Mahendra Bhatt जी, माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री Ajaey Kumar जी सहित सम्मानित पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
