श्रीमती निवेदिता कुकरेती, पुलिस महानिरीक्षक, SDRF, द्वारा SDRF वाहिनी मुख्यालय का भ्रमण
दिनांक 20 फरवरी 2026 को आईजी SDRF महोदया द्वारा वाहिनी मुख्यालय का भ्रमण कर आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं, संसाधनों एवं रेस्क्यू उपकरणों का अवलोकन किया गया। CSSR टीम द्वारा भूकंप एवं भवन ध्वस्तीकरण पर आधारित खोज एवं बचाव डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसकी तकनीकी दक्षता एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता की सराहना की गई। इस अवसर पर SDRF द्वारा निर्मित जन-जागरूकता कॉमिक बुक का विमोचन कर इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया गया।
#UttarakhandPolice #sdrfuttarakhandpolice #visit
