शासकीय आवास पर जनपद चम्पावत से आए होल्यारों ने मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनके साथ देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की प्रतीक खड़ी एवं बैठकी होली का गायन किया।
साथ ही सभी होल्यारों का स्वागत अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित भी किया। उत्तराखंड की होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है।




