मोदी

वर्ल्ड होलोकॉस्ट रिमेंबरेंस सेंटर पहुँचकर होलोकॉस्ट के लाखों निर्दोष पीड़ितों को श्रद्धापूर्वक नमन

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi  ने इज़रायल प्रवास के दौरान वर्ल्ड होलोकॉस्ट रिमेंबरेंस सेंटर पहुँचकर होलोकॉस्ट के लाखों निर्दोष पीड़ितों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। यह क्षण मानवता, करुणा और इतिहास से सीख लेने के वैश्विक संकल्प का प्रतीक बना।

इस भावपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री का उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी धारण किए हुए स्वरूप विश्व मंच पर विशेष आकर्षण का केंद्र बना। यह केवल एक परिधान नहीं, बल्कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और अस्मिता का वैश्विक सम्मान है।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा देवभूमि की संस्कृति, सम्मान और स्वाभिमान को वैश्विक पहचान दिलाने का यह प्रयास प्रत्येक उत्तराखंडवासी के हृदय को गर्व से भर देने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button