बैठक

हल्द्वानी में कानून व्यवस्था एवं जनपद में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा

मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था एवं जनपद में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं समन्वय के साथ पूरे किए जाएं। कानून व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधिकारियों को मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आधुनिक तकनीक के उपयोग के निर्देश दिए। वनाग्नि की रोकथाम के लिए फायर लाइन को दुरुस्त रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।

पुलिस, प्रशासन तथा सभी विभागों को आमजन के प्रति संवेदनशील, उत्तरदायी और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर माननीय सांसद श्री Ajay Bhatt जी, माननीय विधायक श्रीमती Sarita Arya जी, श्री Suresh Garia जी, श्री Ram Singh Kaira जी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button