बहादराबाद के वर्धमान इंडस्ट्रियल एरिया की सिक्योर सर्जिकल कॉटन कंपनी में होली के दिन भीषण आग लगने से आसपास की कंपनियों में दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान कंपनी में रखी कॉटन में आग विकराल होने के बाद कर्मचारियों ने जान बचाने के लिए कंपनी के बाहर दौड़ लगा दी। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर टीम ने आग को काबू किया।