आग

आग लगने से दो मंजिला छानी जलकर राख

आग लगने से दो मंजिला छानी जलकर राख
त्यूणी: शिलगांव खत से जुड़े हरटाड गांव के खेड़ा घासनी में एक ग्रामीण की दो मंजिला छानी व कोठार जलकर राख हो गए। छानी में आग लगने से प्रभावित ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से ग्रामीण के कुछ फलदार पेड़ भी जल गए। स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद मांगी है।
सीमांत तहसील के हरटाड गांव निवासी प्रमोद चौहान की खेड़ा घासनी में कृषि उपजाऊ भूमि व बगीचे हैं। यहां पर उसकी दो मंजिला छानी और अनाज रखने लकड़ी से निर्मित कोठार बना था। मंगलवार शाम को अचानक ग्रामीण की लकड़ी व पत्थर से निर्मित दो मंजिला छानी और कोठार में आग लगने से धुएं का गुबार फैल गया। देखते ही देखते आग विकराल हो गई, जिसने छानी व कोठार को पूरी तरह अपनी आगोश में ले लिया। आग की लपटें देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। प्रभावित ग्रामीण प्रमोद चौहान ने बताया आग की घटना से उसकी दो मंजिला छानी व कोठार जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से छानी के पास बगीचे में लगे कुछ फलदार पेड़ भी जल गए। आग लगने से उसकी वर्षों की मेहनत से तैयार लकड़ी से निर्मित दो मंजिला छानी व कोठार में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जिससे प्रभावित परिवार को हजारों का नुकसान हुआ है। खेतीबाड़ी व बगीचे की देखरेख के लिए खेडा घासनी में छानी बनाई गई थी जो जलकर स्वाहा हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आसपास में अन्य लोगों की छानियां व बगीचे आग की चपेट में आने से बच गए। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने का आग्रह किया है। वहीं नायब तहसीलदार त्यूणी सरदार सिंह राणा ने संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button