क्राइम

पुरानी रंजिश में ट्रक से कुचलकर कुक की हत्या

पुरानी रंजिश में ट्रक से कुचलकर कुक की हत्या
हरिद्वार । भगवानपुर पुलिस ने हत्या के एक जघन्य मामले का मात्र 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश में ट्रक चालक ने एक कुक को कुचलकर उसकी हत्या कर दी।
बुधवार को प्रताप कॉलोनी निवासी एक महिला ने तहरीर दी कि उसके पति 26 वर्षीय राहुल कुमार की टोल प्लाजा के पास ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी गई है। महिला ने बताया कि उसका पति राहुल एक होटल पर खाना बनाने का काम करता था। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजीव पुत्र शीशपाल निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक राहुल शराब के नशे में उसकी भांजियों पर अश्लील टिप्पणियां करता था। कई बार समझाने और माफी मांगने के बावजूद राहुल अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। घटना के दिन दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। नशे में फिर से बहस हुई और राहुल ने अश्लील बातें शुरू कर दीं। गुस्से में आकर आरोपी राजीव ने राहुल को ट्रक से उतारा और पैदल जाते समय उस पर ट्रक चढ़ाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button