सम्मान

मेयर ने महिला दिवस पर किया महिला सफाई कर्मियों का सम्मान

मेयर ने महिला दिवस पर किया महिला सफाई कर्मियों का सम्मान
देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज देहरादून नगर निगम में महापौर सौरभ थपलियाल द्वारा नगर निगम की महिला सैनिटरी इंस्पेक्टर एवं महिला सफाई कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं नगर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मेयर सौरभ थपलियाल ने सभी महिला कर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम की महिला कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button