भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व ग्राम प्रधान श्री चंद्र सिंह जी के प्रतिष्ठान पर चाय की चुस्कियों का आनन्द लिया और वहाँ उपस्थित स्थानीय लोगों के साथ आत्मीय संवाद कर सरकार की विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया।
हमारी सरकार का प्रयास इकोलॉजी और इकॉनमी के बेहतर समन्वय के साथ पहाड़ी क्षेत्रों का सुनियोजित विकास करना है जहाँ स्थानीय लोगों को सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार की सुविधा उपलब्ध हो सके। आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के आंकड़े हमारे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम को परिलक्षित कर रहे हैं।


