पौड़ी में फूलदेई पर बच्चों ने देहलियों में डाले फूल। पौड़ी। ज़िले में रविवार को फूलदेई पर्व पर बच्चे सुबह घरों की देहरियों पर रंग विरंगे फूल डालते दिखाई दिए। शनिवार को भी कई गांवो में बच्चों ने फूल डाले थे। उत्तराखंड के इस लोकपर्व को लेकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। नलई , कमेड़ा आदि गांवों में बच्चों ने फूलों को इकट्ठा कर हर घरों की देहलियो॑ में डालकर फूलदेई पर्व बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मनाया। यह पर्व बसंत ऋतु के आगमन के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। विभिन्न प्रकार के फूल, प्रकृति के श्रृंगार को सजाकर रखते है। समळौ॑ण संस्था संयोजिका सावित्री म॑मगाई ने कहा चैत्र मास की सक्रा॑ति प्रारंभ होने पर गांव के छोटे-छोटे बच्चे फूलों को टोकरी , थाली एवं क॑डियों में इकट्ठा कर सुबह सूर्य उगने से पहले घर-घर की देहलियो॑ में जाकर डालते हैं,और बच्चों का लोग उत्साह बढ़ाते हैं। यह एक प्राचीन समय से चलती आ रही परंपरा है ,जिसमें बच्चों को विभिन्न प्रकार के फूलों की प्रजातियां का नाम का भी पता चलता है और भविष्य में यह परंपरा इसी उत्साह के रूप में चलती रहे। 14 अप्रैल तक हर घर की खुशहाली का प्रतीक का संदेश इसी तरह फूल डालकर दिया जाता है।
0 0 1 minute read


