क्राइम

चरस के साथ 2 नशा तस्करों को किया गया गिरफ्तार

नशे पर कडा प्रहार: कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा 1.032 किग्रा चरस के साथ 2 नशा तस्करों को किया गया गिरफ्तार।

SP उत्तरकाशी द्वारा पुलिस टीम को 2500 रु0 के पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा अवैध नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने हेतु पुलिस को एक्टिव मोड पर रखा गया है। नशा तस्करों पर लगातार निगरानी तथा प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर कडी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।

कोतवाली उत्तरकाशी व एसओजी उत्तरकाशी की संयुक्त टीम द्वारा एक सटीक जानकारी जुटाते हुये कल 05.04.2026 की रात्रि को उत्तरकाशी, तेखला पुल के पास से राममोहन तथा कमल सिंह नाम के 2 नशा तस्करों को क्रमशः 706 व 326 ग्राम, कुल 1 किलो 32 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त चरस को इकट्ठा कर मुनाफे के लिये तराई क्षेत्र मे बेचने के फिराक मे थे।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

एस0पी0 उत्तरकाशी महोदया द्वारा बताया गया कि जनपद में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं दिया जायेगा। नशे के जहर से युवा पीढी के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। वर्ष 2026 में अभी तक एनडीपीएस एक्ट के 8 मामलों में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा 10 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। 6 किलोग्राम से अधिक अवैध चरस बरामद की गयी है। 4 नशा तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गयी है। नशे के विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस का एक्शन आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button