सरकार

लापरवाही पर अधिकारी को सीएम ने हटाया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गड़बड़ी, लापरवाही समेत कई तरह के आरोपों से घिरे प्रभारी मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक शशि मोहन श्रीवास्तव को हटाकर उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। रविवार की छुट्टी के बावजूद सचिवालय खुलवाकर श्रीवास्तव को अगले आदेश तक के लिए आवास विभाग से संबद्ध कर दिया गया है। अपर सचिव अतर सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में वरिष्ठ नगर एवं ग्राम नियोजक शालू थिंड को प्रभारी मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button