चमधार के पास वाहन की भिड़ंत में एक कावंडिए की मौत
श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमधार के समीप कालीगढ़ पुल के पास एक काँवड़ियों का दुपहिया वाहन तेल टैंकर से जा भिड़ा,जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको 108 की मदद से उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती करवाया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि घटना में 40 वर्षीय रविन्द्र कुमार पुत्र जसमेर निवासी उधमगढ़, जनपद यमुनानगर हरियाणा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। जबकि 58 वर्षीय कुंवरपाल पुत्र फल्लूराम निवासी उधमगढ़, जनपद यमुनानगर हरियाणा का उपचार बेस चिकित्सालय में चल रहा है। कोतवाल होशियार सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार के चलते दुर्घटना हुई है। वहीं बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक अजेय विक्रम सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति की टांग फ्रेक्चर है।