उत्तराखंड में अब ठंड की शुरुआत हो गई है। सुबह और शाम माैसम में ठंडक महसूस होने लगी है। वहीं, आज दोपहर बाद पहाड़ी इलाकों में माैसम ने करवट बदली। शाम को बदरीनाथ धाम में बारिश हुई तो वहीं, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई।
बारिश होने से बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड हो रही है। इससे पहले आज हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट बर्फबारी के बीच शीतकाल के लिए बंद हो गए। वहीं, अब हेमकुंड साहिब में करीब दो इंच तक बर्फ जम चुकी है।
